तीर्थनगरी उज्जैन से राजधानी भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू, सफर होगा आसान

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो मार्ग में मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन दिनांक 10 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन रात्रि 21:00 बजे उज्जैन स्टेशन से प्रस्थान करेगी तथा क्रमशः 21:45 बजे मक्सी, 22:48 बजे शुजालपुर, 23:36 बजे सीहोर, 00:40 बजे संत हिरदाराम नगर होते हुए मध्य रात्रि 01:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09314 भोपाल-उज्जैन स्पेशल ट्रेन दिनांक 11 जुलाई 2025 से 01 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से मध्य रात्रि 02:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन क्रमशः 02:38 बजे संत हिरदाराम नगर, 03:10 बजे सीहोर, 04:20 बजे शुजालपुर, 05:55 बजे मक्सी होते हुए भोर में 07:20 बजे उज्जैन स्टेशन पहुँचेगी। कोच कंपोजीशन - इस गाड़ी में 07 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित 09 कोच रहेंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की  जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा 

प्रारम्भ करें।

Previous Next

TAGGED