उत्तर रेलवे के शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड के बहादुरगढ़–असौदा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 62 पर आरसीसी स्लैब लॉन्चिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं आंशिक रद्द व रेगुलेट रहेंगी।
आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा–दिल्ली रेल सेवा जो दिनांक 27.08.25 को बठिंडा से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा रोहतक स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा रोहतक–दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली–श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 27.08.25 को दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा दिल्ली–रोहतक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर–दिल्ली रेल सेवा जो दिनांक 27.08.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा रोहतक स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा रोहतक–दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली–बठिंडा रेल सेवा दिनांक 27.08.25 को दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा दिल्ली–रोहतक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़–लालगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 25.08.25 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा शकूरबस्ती–घेवरा स्टेशनों के बीच 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।
यात्रियों से निवेदन है कि उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा करें। ट्रेन के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Source/RSB

