बाड़मेर–दिल्ली–बाड़मेर मालाणी एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन एवं प्रयागराज–लालगढ़–प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा का राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बाड़मेर–दिल्ली–बाड़मेर मालाणी एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन पर एवं प्रयागराज–लालगढ़–प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा का राजगढ़ स्टेशन पर प्रयोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव किया जा रहा है।

  1. गाड़ी संख्या 20487/20488, बाड़मेर–दिल्ली–बाड़मेर मालाणी एक्सप्रेस (द्वि-साप्ताहिक)
    गाड़ी संख्या 20487, बाड़मेर–दिल्ली मालाणी एक्सप्रेस (द्वि-साप्ताहिक) रेलसेवा जो दिनांक 26.06.25 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खैरथल स्टेशन पर 10.00 बजे आगमन एवं 10.02 बजे प्रस्थान करेगी।
    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20488, दिल्ली–बाड़मेर मालाणी एक्सप्रेस (द्वि-साप्ताहिक) रेलसेवा जो दिनांक 27.06.25 से दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खैरथल स्टेशन पर 18.02 बजे आगमन एवं 18.04 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 12403/12404, प्रयागराज–लालगढ़–प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा (सप्ताह में 04 दिन)
    गाड़ी संख्या 12403, प्रयागराज–लालगढ़ सुपरफास्ट रेलसेवा (सप्ताह में 04 दिन) रेलसेवा जो दिनांक 26.06.25 से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 10.30 बजे आगमन एवं 10.32 बजे प्रस्थान करेगी।
    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12404, लालगढ़–प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा (सप्ताह में 04 दिन) जो दिनांक 25.06.25 से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 16.33 बजे आगमन एवं 16.35 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 20403/20404, प्रयागराज–लालगढ़–प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा (त्रि-साप्ताहिक)
    गाड़ी संख्या 20403, प्रयागराज–लालगढ़ सुपरफास्ट रेलसेवा (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा जो दिनांक 25.06.25 से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 10.30 बजे आगमन एवं 10.32 बजे प्रस्थान करेगी।
    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़–प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा (त्रि-साप्ताहिक) जो दिनांक 26.06.25 से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 16.33 बजे आगमन एवं 16.35 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED