अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन।

अहमदाबाद स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है और इसे विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है। रीडवलपमेंट कार्य के अंतर्गत अहमदाबाद स्टेशन पर RLDA द्वारा प्लेटफॉर्म नं. 8-9 पर रेलवे ओवर ब्रिज एवं कॉनकोर्स के निर्माण के संबंध में पाइलिंग कार्य हेतु 05 जुलाई से 12 सितंबर 2025 (70 दिन) तक ब्लॉक लिया जाएगा। तदनुसार अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से प्रस्थान आगमन करने वाली कुछ ट्रेनों के टर्मिनल को असारवा, मणिनगर और वटवा में अस्थायी आधार पर स्थानांतरित (Shift) किया जा रहा है।

टर्मिनलों में यह परिवर्तन परिचालन में फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करेगा, अहमदाबाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम करेगा, यात्री सेवाओं को बढ़ाने और उन्नत करने में मदद करेगा और अहमदाबाद शहर क्षेत्र में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के तेजी से निष्पादन को सक्षम बनाएगा।

अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नवजीवन एक्सप्रेस के टर्मिनल को असारवा में स्थानांतरित किया गया है जबकि 2 जोड़ी ट्रेनों के टर्मिनल को मणिनगर/वटवा में स्थानांतरित किया गया है तथा कुछ ट्रेनों का ठहराव अहमदाबाद (कालूपुर) स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर दिया गया है। तदनुसार, इन ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया जाएगा।

प्रभावित ट्रेनों और संशोधित समय का विवरण इस प्रकार है:

अहमदाबाद से असारवा स्थानांतरित की गई ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 12655 अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नवजीवन एक्सप्रेस को 05 जुलाई, 2025 से अहमदाबाद से असारवा स्थानांतरित किया जाएगा और यह ट्रेन असारवा स्टेशन से 21.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12656 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस अहमदाबाद के स्थान पर असारवा स्टेशन पर 18.20 बजे पर पहुंचेगी।

अहमदाबाद से मणिनगर/वटवा स्थानांतरित की गई ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी डबल डेकर एक्सप्रेस को 07 जुलाई, 2025 से मणिनगर स्थानांतरित किया जाएगा और यह ट्रेन मणिनगर स्टेशन से प्रातः 05.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12931 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी डबल डेकर एक्सप्रेस 05 जुलाई, 2025 से वटवा स्टेशन पर 21.20 बजे पहुंचेगी तथा अहमदाबाद स्टेशन नहीं जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 19034 अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन एक्सप्रेस का टर्मिनल 05 जुलाई, 2025 से मणिनगर स्थानांतरित किया जाएगा और यह ट्रेन मणिनगर स्टेशन से 18.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस 05 जुलाई, 2025 से वटवा स्टेशन पर 14.20 बजे पहुंचेगी तथा अहमदाबाद स्टेशन नहीं जाएगी।

निम्नलिखित ट्रेनों का ठहराव अहमदाबाद स्टेशन पर नहीं होगा तथा साबरमती स्टेशन के आगमन-प्रस्थान के समय में आंशिक संशोधन किया गया है:

परिवर्तित समय के साथ साबरमती स्टेशन पर ठहराव करने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हड़पसर एक्सप्रेस का 5 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 05.20 बजे आगमन होगा तथा 05.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20496 हड़पसर-जोधपुर एक्सप्रेस का 5 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 07.20 बजे आगमन होगा तथा 07.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 14701 श्री गंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस का 4 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 20.49 बजे आगमन होगा तथा 20.59 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्री गंगानगर अरावली एक्सप्रेस का 5 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 04.47 बजे आगमन होगा तथा 04.57 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस का 5 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 03.00 बजे आगमन होगा तथा 03.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 6 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 00.01 बजे आगमन होगा तथा 00.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22738 हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का 6 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन होगा तथा 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22664 जोधपुर-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस का 8 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन होगा तथा 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 8 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन होगा तथा 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12998 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 10 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन होगा तथा 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22724 श्री गंगानगर-हुजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस का 5 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन होगा तथा 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 14707 लालगढ़-दादर एक्सप्रेस का 5 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 21.50 बजे आगमन होगा तथा 22.00 प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12966 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 11 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन होगा तथा 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12960 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 7 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन होगा तथा 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22966 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 5 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन होगा तथा 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस का 8 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन होगा तथा 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22992 भगत की कोठी-वलसाड एक्सप्रेस का 9 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन होगा तथा 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस का 10 जुलाई 2025 से साबरमती स्टेशन पर 05.25 बजे आगमन होगा तथा 05.35 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस का 5 जुलाई 2025 से साबरमती (जेल साइड) स्टेशन पर 06.48 बजे आगमन होगा तथा 06.58 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से निवेदन है कि उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा करें। ट्रेन के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED