सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु चेन्नै एग्मोर स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य - 02 रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित होकर संचालित होंगी।

दक्षिण रेलवे के चेन्नै एग्मोर स्टेशन यार्ड में प्लेटफॉर्म संख्या 01, 02, 03 एवं 04 पर सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 02 रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  1. गाड़ी संख्या 22631, मदुरै–बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 26.06.25, 03.07.25, 10.07.25, 17.07.25, 24.07.25, 31.07.25, 07.08.25 व 14.08.25 को मदुरै से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग चेन्नै बीच स्टेशन होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा चेन्नै बीच स्टेशन पर 20.00 बजे आगमन व 20.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 22674, मन्नारगुडी–जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 23.06.25, 30.06.25, 07.07.25, 14.07.25, 21.07.25, 28.07.25, 04.08.25, 11.08.25 व 18.08.25 को मन्नारगुडी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग चेन्नै बीच स्टेशन होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा चेन्नै बीच स्टेशन पर 20.00 बजे आगमन व 20.15 बजे प्रस्थान करेगी।

नोट: मार्ग परिवर्तन के कारण उपरोक्त रेलसेवाएं चेन्नै एग्मोर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED