रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु दौराई (अजमेर) - समस्तीपुर - दौराई (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09617, दौराई (अजमेर) - समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.25 एवं 27.06.25 को (02 ट्रिप) दौराई (अजमेर) से 20.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09618, समस्तीपुर - दौराई (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.06.25 एवं 29.06.25 को (02 ट्रिप) समस्तीपुर से 01.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.15 बजे दौराई (अजमेर) पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, प. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

