रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर–गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04829, जोधपुर–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.06.25 से 26.06.25 तक (03 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार को 16:15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.06.25 से 27.06.25 तक (03 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23:25 बजे रवाना होकर रविवार को 04:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

