रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी एकादशी मेले पर यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी–रींगस मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.06.25 से 07.06.25 तक (03 ट्रिप) रेवाड़ी से गुरुवार को रात 22:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 01:35 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09634, रींगस–रेवाड़ी मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.06.25 से 08.06.25 तक (03 ट्रिप) रींगस से शुक्रवार को 02:20 बजे रवाना होकर 05:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, निमका थाना, कांवट एवं श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

