रेलवे द्वारा गर्मियों में यात्रियों की सुविधा हेतु मदार जं - पटना जं. एकतरफा स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09601, मदार जं - पटना जं. एकतरफा स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) दिनांक 30.05.2025 को मदार जं. से 10.40 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 12.40 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.10 बजे पटना जं. पहुॅचेगी।
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, आगराफोर्ट, टूण्डला, फिरोजाबाद, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

