भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु देहरादून-ओखा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19566) के वांकानेर स्टेशन पर 1 जून 2025 से संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
संशोधित समय के अनुसार, यह रेलगाड़ी अब वांकानेर स्टेशन पर प्रातः 06:32 बजे पहुंचेगी और 06:34 बजे प्रस्थान करेगी।
- यह बदलाव केवल वांकानेर स्टेशन पर लागू होगा।
- रेलसेवा का मार्ग के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

