यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली–रेवाड़ी–दिल्ली रेलसेवा का विस्तार अब सातरोड स्टेशन तक कर दिया है। इस विस्तार से दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से सातरोड आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली–सातरोड रेलसेवा दिनांक 17.05.25 से दिल्ली से 07:10 बजे रवाना होकर 13:15 बजे सातरोड स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54086, सातरोड–दिल्ली रेलसेवा दिनांक 17.05.25 से सातरोड स्टेशन से 14:10 बजे रवाना होकर 21:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट, पालम, शाहबाद मोहम्मदपुर हाल्ट, बिजवासन, गुड़गांव, बसई धनकोट, गढ़ी हरसरू, पातली, ताज नगर, जटौला जोड़ी सांपका, पटौदी रोड, इंच्छापुरी, खलीलपुर, कुंभावास मुंढालिया डाबरी हाल्ट, रेवाड़ी, जाटूसाना, कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानीखेड़ा एवं हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

