उत्तर रेलवे द्वारा करनाल स्टेशन पर ईआई पैनल निर्माण हेतु यातायात ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित।

उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि दिल्ली–अंबाला कैंट डबल लाइन सेक्शन पर स्थित करनाल स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) पैनल के निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन, आंशिक निरस्तीकरण तथा आंशिक ओरिजिनेशन किया जाएगा।

प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले गाड़ियों की समय-सारणी एवं मार्ग परिवर्तन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह ब्लॉक कार्य रेलवे के परिचालन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

विवरण निम्नवत है
1. गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण / आंशिक ओरिजिनेशन :

  • गाड़ी सं. 11841 खजुराहो–कुरुक्षेत्र, प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को पानीपत स्टेशन तक ही जाएगी।
  • गाड़ी सं. 11842 कुरुक्षेत्र–खजुराहो, प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 21.05.2025 को पानीपत स्टेशन से ही चलेगी।
  • गाड़ी सं. 11841/11842 पानीपत–कुरुक्षेत्र–पानीपत के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

2. गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :

  • गाड़ी सं. 12926 अमृतसर–बांद्रा ट., प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 21.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कुरुक्षेत्र–नरवाना–जींद–पानीपत के रास्ते चलेगी तथा करनाल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
  • गाड़ी सं. 15708 अमृतसर–कटिहार, प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 21.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट–सहारनपुर–मेरठ सिटी–खुर्जा के रास्ते चलेगी तथा करनाल, पानीपत, सोनीपत, बदली, आदर्श नगर दिल्ली, सब्जी मंडी, दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
  • गाड़ी सं. 03309 धनबाद–जम्मू तवी, प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पानीपत–जींद–नरवाना–कुरुक्षेत्र के रास्ते चलेगी।
  • गाड़ी सं. 22709 बांद्रा ट.–चंडीगढ़, प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पानीपत–जींद–नरवाना–कुरुक्षेत्र के रास्ते चलेगी।
  • गाड़ी सं. 12925 मुंबई सेंट्रल–अमृतसर, प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पानीपत–जींद–नरवाना–कुरुक्षेत्र के रास्ते चलेगी तथा करनाल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
  • गाड़ी सं. 12715 नांदेड़–अमृतसर, प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हज़रत निज़ामुद्दीन–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद–गाज़ियाबाद–मेरठ सिटी–सहारनपुर–अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी तथा नई दिल्ली, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED