उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के दौरान लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 व 5 पर कंकॉर्स निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 15269, मुजफ्फरपुर–साबरमती रेल सेवा, जो दिनांक 15.05.25, 22.05.25, 29.05.25, 05.06.25, 12.06.25, 19.06.25, 26.06.25 व 03.07.25 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, मल्हौर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में लखनऊ के स्थान पर बादशाहनगर व ऐशबाग जं. पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 19410, गोरखपुर–साबरमती रेल सेवा, जो दिनांक 17.05.25, 19.05.25, 24.05.25, 26.05.25, 31.05.25, 02.06.25, 07.06.25, 09.06.25, 14.06.25, 16.06.25, 21.06.25, 23.06.25, 28.06.25, 30.06.25, 05.07.25 व 07.07.25 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, मल्हौर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में लखनऊ के स्थान पर बादशाहनगर व ऐशबाग जं. पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 12555, गोरखपुर–बठिंडा रेल सेवा, जो दिनांक 17.05.25 से 09.07.25 तक गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, मल्हौर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में लखनऊ के स्थान पर बादशाहनगर व ऐशबाग जं. पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 12556, बठिंडा–गोरखपुर रेल सेवा, जो दिनांक 16.05.25 से 08.07.25 तक बठिंडा से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, मल्हौर, बाराबंकी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में लखनऊ के स्थान पर ऐशबाग जं. व बादशाहनगर पर ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

