रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु संतरागाछी–अजमेर–संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 07 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 08611/08612, संतरागाछी–अजमेर–संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल
- गाड़ी संख्या 08611, संतरागाछी–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.05.25 से 30.06.25 तक (07 ट्रिप) संतरागाछी से प्रत्येक सोमवार को 19:55 बजे रवाना होकर बुधवार को 15:00 बजे अजमेर पहुंचेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08612, अजमेर–संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.05.25 से 03.07.25 तक (07 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक गुरुवार को 23:40 बजे रवाना होकर शनिवार को 14:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
नोटः उक्त रेलसेवा में डिब्बों की अवसंरचना, संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

