वंदे भारत एक्सप्रेस का दतिया स्टेशन पर ठहराव।

रेल प्रशासन को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22469/22470 - खजुराहो-हज़रत निज़ामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को दतिया रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। यह सुविधा दिनांक 13.05.2025 से प्रभावी होगी।

दतिया स्टेशन पर ठहराव के कारण निम्न स्टेशनों पर नई समय-सारणी निम्न अनुसार होगी:

गाड़ी संख्या 22469 (खजुराहो से निज़ामुद्दीन)
ग्वालियर स्टेशन पर नया ठहराव समय 19:28-19:33 बजे होगा तथा दतिया स्टेशन पर ठहराव समय 18:42-18:44 बजे होगा।

गाड़ी संख्या 22470 (निज़ामुद्दीन से खजुराहो)

इस रेलसेवा का दतिया स्टेशन पर समय 09:59-10:01 बजे होगा तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर नया ठहराव समय 10:30-10:35 बजे होगा।

उपरोक्त नए ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 11902 आगरा कैंट - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस का करारी स्टेशन पर नया ठहराव समय 10:13-10:14 बजे होगा।

रेल प्रशासन समस्त यात्रियों से अनुरोध करता है कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं एवं सुरक्षित, समयबद्ध तथा आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED