यात्रियों की सुविधा हेतु समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन।

रेलवे द्वारा गर्मियों में यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार–

1. गाड़ी संख्या 09002/09001, खातीपुरा (जयपुर)–मुंबई सेंट्रलखातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09002, खातीपुरा (जयपुर)–मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.05.25 से 27.05.25 तक खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को 18.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09001, मुंबई सेंट्रल–खातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.05.25 से 26.05.25 तक (09 ट्रिप) मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को 12.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, कनकपुरा व गांधी नगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 04 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

2. गाड़ी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)–हावड़ाखातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)–हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.04.25 से 03.06.25 तक खातीपुरा से मंगलवार को 05.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 15.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03007, हावड़ा–खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.04.25 से 01.06.25 तक (08 ट्रिप) हावड़ा से रविवार को 18.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 23.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 03 सामान्य श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED