उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार–मारवाड़ जं. रेलखंड के मध्य मारवाड़ यार्ड में ब्रिज संख्या 588 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु दिनांक 05.05.25 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाना प्रस्तावित था, अब यह कार्य दिनांक 05.05.25 के स्थान पर दिनांक 07.05.25 को किया जाएगा। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:
आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 19735, जयपुर–मारवाड़ जं. रेल सेवा जो दिनांक 07.05.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह ब्यावर तक संचालित होगी, अर्थात् यह रेल सेवा ब्यावर–मारवाड़ जं. के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़ जं.–जयपुर रेल सेवा दिनांक 07.05.25 को मारवाड़ जं. के स्थान पर ब्यावर से संचालित होगी, अर्थात् यह रेल सेवा मारवाड़ जं.–ब्यावर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेगुलेटेड रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 06.05.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह अजमेर–धारेश्वर के बीच 1 घंटे 45 मिनट रेगुलेटेड रहेगी।
- गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम–जैसलमेर रेल सेवा जो दिनांक 06.05.25 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, वह अजमेर–धारेश्वर के बीच 1 घंटे 30 मिनट रेगुलेटेड रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा–साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 06.05.25 को श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से प्रस्थान करेगी, वह अजमेर–धारेश्वर के बीच 30 मिनट रेगुलेटेड रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर–काठगोदाम रेल सेवा जो दिनांक 07.05.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर, मेड़ता रोड, फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा मेड़ता रोड व डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

