ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04018/04017 आनंद विहार टर्मिनल–मुज़फ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन आनंद विहार टर्मिनल से 01 से 29 मई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा मुज़फ्फरपुर से 02 से 30 मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को निम्नवत किया जाएगा।
04018 आनंद विहार टर्मिनल–मुज़फ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी
01 से 29 मई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनल से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 17.45 बजे, सुल्तानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं. से 21.15 बजे, औंड़िहार से 22.15 बजे, गाज़ीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे तथा हाजीपुर से 02.50 बजे छूटकर मुज़फ्फरपुर 04.30 बजे पहुँचेगी।
04017 मुज़फ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी
02 से 30 मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को मुज़फ्फरपुर से 07.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 08.35 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाज़ीपुर सिटी से 12.25 बजे, औंड़िहार से 13.10 बजे, जौनपुर जं. से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुल्तानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल 03.10 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

