04020/04019 आनंद विहार टर्मिनल–बरौनी–आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन।

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04020/04019 आनंद विहार टर्मिनल–बरौनी–आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन आनंद विहार टर्मिनल से 04 मई से 06 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 28 अप्रैल से 07 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जाएगा।

04020 आनंद विहार टर्मिनलबरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी
04 मई से 06 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.40 बजे, रायबरेली से 04.57 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 06.45 बजे, वाराणसी जं. से 09.40 बजे, औंड़िहार से 10.37 बजे, गाज़ीपुर सिटी से 11.22 बजे, बलिया से 12.30 बजे, सुरेमनपुर से 13.10 बजे, छपरा से 14.35 बजे तथा हाजीपुर से 16.05 बजे छूटकर बरौनी 18.00 बजे पहुँचेगी।

04019 बरौनीआनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी
28 अप्रैल से 07 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को बरौनी से 20.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 21.55 बजे, छपरा से 23.58 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.35 बजे, बलिया से 01.20 बजे, गाज़ीपुर सिटी से 02.20 बजे, औंड़िहार से 03.05 बजे, वाराणसी जं. से 04.20 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 06.55 बजे, रायबरेली से 07.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09.25 बजे, बरेली से 13.15 बजे, मुरादाबाद से 15.10 बजे तथा गाज़ियाबाद से 18.12 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल 19.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED