08771/08772 दुर्ग–लालकुआँ–दुर्ग ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन।

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 08771/08772 दुर्ग–लालकुआँ–दुर्ग ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन दुर्ग से 01, 08, 15, 22, 29 मई तथा 05, 12, 19 एवं 26 जून, 2025 को प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा लालकुआँ से 02, 09, 16, 23, 30 मई तथा 06, 13, 20 एवं 27 जून, 2025 को प्रत्येक शुक्रवार को 09 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।

08771 दुर्गलालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी
01, 08, 15, 22, 29 मई तथा 05, 12, 19 एवं 26 जून, 2025 को प्रत्येक बृहस्पतिवार को दुर्ग से 10.45 बजे प्रस्थान कर रायपुर से 11.25 बजे, उस्लापुर से 13.30 बजे, पेन्ड्रा रोड से 14.57 बजे, अनूपपुर से 15.45 बजे, शहडोल से 16.22 बजे, उमरिया से 17.16 बजे, कटनी मुड़वारा से 20.00 बजे, दमोह से 21.32 बजे, सागर से 22.45 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 02.15 बजे, आगरा कैंट से 06.25 बजे, मथुरा जं. से 07.57 बजे, हज़रत निज़ामुद्दीन से 11.35 बजे, गाज़ियाबाद से 12.37 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, रामपुर से 16.05 बजे तथा रुद्रपुर सिटी से 16.40 बजे छूटकर लालकुआँ 17.50 बजे पहुँचेगी।

08772 लालकुआँदुर्ग ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी
02, 09, 16, 23, 30 मई तथा 06, 13, 20 एवं 27 जून, 2025 को प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआँ से 20.20 बजे प्रस्थान कर रुद्रपुर सिटी से 20.55 बजे, रामपुर से 21.50 बजे, मुरादाबाद से 22.43 बजे, दूसरे दिन गाज़ियाबाद से 00.42 बजे, हज़रत निज़ामुद्दीन से 01.30 बजे, मथुरा जं. से 03.40 बजे, आगरा कैंट से 04.50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 10.10 बजे, सागर से 14.05 बजे, दमोह से 15.17 बजे, कटनी मुड़वारा से 18.00 बजे, उमरिया से 19.48 बजे, शहडोल से 21.22 बजे, अनूपपुर से 22.10 बजे, पेन्ड्रा रोड से 23.02 बजे, तीसरे दिन उस्लापुर से 01.25 बजे तथा रायपुर से 03.05 बजे छूटकर दुर्ग 04.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में SLRD के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 15 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED