रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुम्बई सेंट्रल–खातीपुरा (जयपुर)–मुम्बई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन में 09 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
गाड़ी संख्या 09001, मुम्बई सेंट्रल–खातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.05.25 से 26.05.25 तक (09 ट्रिप) मुम्बई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को 12:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 16:40 बजे खातीपुरा पहुँचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09002, खातीपुरा (जयपुर)–मुम्बई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.05.25 से 27.05.25 तक (09 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को 18:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 13:30 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुँचेगी।
स्पेशल रेलसेवा की समय-सारणी निम्नानुसार रहेगी :
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

