उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर जवाई बांध-मोरी बेड़ा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 675 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेल सेवा दिनांक 01.05.25 व 02.05.25 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेल सेवा दिनांक 02.05.25 व 03.05.25 को रद्द रहेगी।
रीशेड्यूल रेल सेवाएं:
- गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा दिनांक 01.05.25 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 14707, लालगढ़-दादर रेल सेवा दिनांक 02.05.25 को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

