रेलवे द्वारा यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी–फारबिसगंज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन में 04 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
गाड़ी संख्या 09623, उदयपुर सिटी–फारबिसगंज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा, दिनांक 06.05.25 से 27.05.25 तक (04 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 16:05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23:10 बजे आगमन एवं 23:20 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 05:30 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09624, फारबिसगंज–उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा, दिनांक 08.05.25 से 29.05.25 तक (04 ट्रिप) फारबिसगंज से प्रत्येक गुरुवार को 09:00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर अगले दिन 14:55 बजे आगमन एवं 15:05 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 00:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, काचीगुड़ा, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट एवं अररिया स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बा सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

