रेलवे द्वारा जम्मू एवं फिरोजपुर मंडलों के बीच चलने वाली 07 जोड़ी रेलसेवाओं के संचालन समय में दिनांक 01.07.25 से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
1. गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर–जम्मूतवी रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में दसुआ, मुकेरियां, पठानकोट कैंट, कठुआ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी–बाड़मेर रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में पठानकोट कैंट, मुकेरियां, दसुआ स्टेशनों पर आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
2. गाड़ी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णो देवी कटरा–साबरमती रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से श्रीमातावैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में बटाला स्टेशन पर निर्धारित समय 15:55 बजे आगमन व 15:57 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 16:13 बजे आगमन व 16:15 बजे प्रस्थान किया जाएगा।
3. गाड़ी संख्या 19107, मुंबई सेंट्रल–भावनगर टर्मिनस रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में पठानकोट कैंट स्टेशन पर निर्धारित समय 12:00 बजे आगमन व 12:05 बजे प्रस्थान के स्थान पर 12:05 बजे आगमन व 12:10 बजे प्रस्थान किया जाएगा।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19108, भावनगर टर्मिनस–मुंबई सेंट्रल रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में पठानकोट कैंट स्टेशन पर निर्धारित समय 01:00 बजे आगमन व 01:05 बजे प्रस्थान के स्थान पर 00:50 बजे आगमन व 00:55 बजे प्रस्थान किया जाएगा।
4. गाड़ी संख्या 19223, साबरमती–जम्मूतवी रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से साबरमती से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में भोगपुर सिरवाल, टांडा उडमुड़, दसुआ, मुकेरियां, पठानकोट कैंट, कठुआ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी–साबरमती रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में पठानकोट कैंट एवं भोगपुर सिरवाल स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
5. गाड़ी संख्या 19027, बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में पठानकोट कैंट एवं कठुआ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में पठानकोट कैंट स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
6. गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी–जम्मूतवी रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में वेरका, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर, पठानकोट, हीरानगर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी–भगत की कोठी रेलसेवा, जो दिनांक 01.07.25 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग में धारीवाल, बटाला एवं वेरका स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

