अगर आप ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं और अचानक किसी कारणवश रेलवे द्वारा आपकी ट्रेन रद्द कर दी जाती है, तो आपके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि टिकट के पैसे वापस कैसे मिलेंगे? कई बार यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं होती, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे के नियमों को जानना बेहद जरूरी है। अगर रेलवे द्वारा ट्रेन रद्द कर दी जाती है, तो टिकट का पूरा रिफंड कैसे मिलेगा, ऑनलाइन और काउंटर टिकट के लिए क्या प्रक्रिया है और कितने समय के भीतर रिफंड लेना होगा, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।
रेलवे द्वारा ट्रेन रद्द होने पर टिकट का रिफंड कैसे मिलेगा? जानिए पूरी प्रक्रिया।
1. पूरा किराया वापस मिलेगा
यदि रेलवे द्वारा आपकी ट्रेन पूरी तरह रद्द कर दी गई है, तो नियमानुसार टिकट का पूरा किराया बिना कैंसिलेशन शुल्क के वापस मिलेगा।
2. ऑनलाइन ई-टिकट के लिए
कन्फर्म, RAC या प्रतीक्षासूची वाले ई-टिकट का पूरा किराया स्वतः उसी खाते में वापस आएगा, जिससे बुकिंग का भुगतान किया गया था। टिकट स्वयं रद्द करने या TDR दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है।
3. रेलवे आरक्षण काउंटर टिकट के लिए
अपना मूल टिकट लेकर नजदीकी कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण काउंटर (PRS) पर जाएँ।
4. रिफंड की समय-सीमा
ट्रेन की निर्धारित प्रस्थान तिथि को छोड़कर अगले 3 दिनों के भीतर मूल टिकट प्रस्तुत कर रिफंड प्राप्त करें।
5. रिफंड का माध्यम
भुगतान के तरीके के अनुसार रिफंड की प्रक्रिया की जानकारी रेलवे आरक्षण काउंटर से प्राप्त करें।
Source - RSB

