आगरा मंडल में सितंबर माह में 125 रैक लदान से 43.66 करोड़ रुपये की आय

मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सितंबर 2026 के दौरान कुल 125 रैक का लदान किया। इससे मंडल को कुल 43.66 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई तथा 2,97,101 मीट्रिक टन माल का परिवहन किया गया।

सितंबर माह के दौरान प्रमुख लदान में पेट्रोलियम ऑयल, बिटुमेन, कंटेनर, बैलास्ट तथा ई-ऑयल, D.O.C. एवं स्टोन आदि शामिल रहे।

इस अवधि में IOC बाद से 99 रैक POL का लदान किया गया, जिससे लगभग ₹40.47 करोड़ की आय प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त BOC बाद से 01 रैक बिटुमेन, ICDY से 07 रैक कंटेनर तथा गोविंदगढ़ से 04 रैक बैलास्ट का लदान किया गया।

पीसमील/अन्य लदान के अंतर्गत रामगढ़ से 30 वैगन ई-ऑयल, 01 वैगन D.O.C. एवं , यमुना ब्रिज से 01 ई-ऑयल का भी लदान किया गया।

Source – RSB

Previous Next