यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा लंबी दूरी की ट्रेनों में रख-रखाव, स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 40 घंटे से अधिक की यात्रा अवधि वाली चिन्हित लंबी दूरी की ट्रेनों में पूरे यात्रा मार्ग के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्री सुविधाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।
लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ कोच एवं शौचालयों की नियमित सफाई, कूड़ा संग्रहण, छोटे-मोटे अनुरक्षण कार्य तथा बायो-टॉयलेट की कार्यशीलता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पूर्व मध्य रेल से खुलने अथवा गुजरने वाली 40 घंटे से अधिक की यात्रा अवधि वाली प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों में 15909/10 डिबूगढ़-लालगढ़-डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 19483/84 अहमदाबाद-सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 22365/66 दानापुर-एसएमभीबी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस, 11401/02 पूणे-सुपौल-पूणे एक्सप्रेस, 15707/08 कटिहार-अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस, 13201/02 राजगीर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-राजगीर एक्सप्रेस, 12203/04 सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल है । इनमें 13201/02 राजगीर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-राजगीर एक्सप्रेस तथा 22365/66 दानापुर-एसएमभीबी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस पूर्व मध्य रेल द्वारा जबकि शेष ट्रेनों के प्राइमरी मेंटेनेंस दूसरे जोन को सौंपी गयी है । हालांकि दूसरे जोन द्वारा प्राइमरी मेंटेनेंस किए जाने वाले ट्रेनों की साफ-सफाई की निगरानी तथा क्लीन ट्रेन स्टेशन (बरौनी एवं डीडीयू में) के तहत् विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित किया जाना है।
उपरोक्त ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनों में भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । विदित हो कि वर्तमान में पूर्व मध्य रेल द्वारा 159 ट्रेनों का प्राइमरी मेंटेनेंस किया जाता है जबकि 81 ट्रेनों में ओबीएचएस की सुविध उपलब्ध है ।
? स्वच्छता व्यवस्था की सतत निगरानी
ओबीएचएस स्कीम के तहत् चिन्हित लंबी दूरी की ट्रेनों में संबंधित डिपो द्वारा यात्रा के दौरान स्वच्छता एवं साफ-सफाई की लगातार निगरानी एवं यात्रियों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके त्वरित निवारण की भी नियमित समीक्षा का भी प्रावधान किया गया है। संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को इन ट्रेनों की स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए साप्ताहिक आधार पर समीक्षा करने पर बल दिया गया है।
? क्लीन ट्रेन स्टेशन पर विशेष व्यवस्था
यात्रा के दौरान चिन्हित ’क्लीन ट्रेन स्टेशन पर ट्रेनों की साफ-सफाई के लिए पर्याप्त मानवबल, सफाई सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ट्रेन के आगमन से पूर्व किसी भी कमी की जानकारी संबंधित CTS टीम को उपलब्ध कराकर उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किए जाने का प्रावधान है ।
? बायो-टॉयलेट एवं कचरा प्रबंधन की निगरानी
ट्रेनों के बायो-टॉयलेट की मूल/बेस डिपो तथा चिन्हित मार्गवर्ती स्थानों पर गहन जांच एवं आवश्यक अनुरक्षण का प्रावधान है। वहीं, ट्रेनों में ’हर दो घंटे पर कचरा संग्रहण’ की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। एकत्रित कचरे को निर्धारित कचरा निस्तारण/CTS प्वाइंट पर उतारकर नियमानुसार निस्तारण का भी प्रावधान है।
? फोटो के माध्यम से निगरानी
ट्रेनों के कोच एवं शौचालयों की स्वच्छता स्थिति की निगरानी के लिए निर्धारित मार्गवर्ती निरीक्षण विंदुओं के साथ-साथ ट्रेन के प्रारंभिक एवं गंतव्य स्टेशनों पर ’समय-मुद्रित फोटोग्राफ’ लिए जाने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। इससे स्वच्छता व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी।
? यात्रियों में जागरूकता एवं OBHS कर्मियों का प्रशिक्षण
स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा OBHS कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण देने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
Source - ECR & RSB

