वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध अंबुश चेक अभियान

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 19 अगस्त 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध विशेष फोर्ट्रेस चेक जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया। सघन जांच के चलते बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा बाहर निकलने नहीं दिया गया। इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में भय का माहौल बना रहा तथा स्टेशन की टिकट खिड़की पर टिकट लेने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 22583 अंत्योदय एक्सप्रेस, 12138 पंजाब मेल, 11123 ग्वालियर बरौनी मेल, 11077 झेलम एक्सप्रेस,11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस, 11802 प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस, 64613 झांसी–बांदा मेमू सहित 28 गाड़ियों में सघन जांच की गई। विशेष रूप से सभी ट्रेनों के महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान कुल 130 बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले तथा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹ 109580 का जुर्माना वसूल किया गया।

झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सदैव वैध यात्रा टिकट लेकर यात्रा करें। इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक  मनोहर लाल मीणा, अशोक त्रिपाठी , अरुण सचान, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, मनीष अग्रवाल सहित आरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।

Source – RSB

Previous Next