बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में दिनांक 29 जुलाई 2026 को महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेल संसाधन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव, गुणवत्ता तथा स्वच्छता का जायजा लिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर विस्तृत का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा विद्यालय की सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह,प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, प्राचार्य, बरेका इंटर कॉलेज श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Source – RSB

