गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन परिक्रमा मेला-2026: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के खोया-पाया केंद्र ने बिछड़े परिजनों को मिलाकर निभाई मानव सेवा की मिसाल

गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन परिक्रमा मेला-2026 के दौरान उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर संचालित खोया-पाया केंद्र श्रद्धालुओं के लिए निरंतर सहायता का केंद्र बना हुआ है। मेले के दौरान स्वयंसेवक दिन-रात सेवा भाव से कार्य करते हुए अपनों से बिछड़े यात्रियों एवं परिजनों को सुरक्षित मिलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को प्राथमिक सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।

इसी क्रम में दिल्ली निवासी श्री विजय सिंह को उनके परिजनों से सकुशल मिलवाया गया। इसके अतिरिक्त हरिया (उम्र 55 वर्ष) की गुमशुदा पत्नी ज्ञानबाई को खोजकर खोया-पाया केंद्र के माध्यम से उनके पति से मिलाया गया,

वहीं संध्या जी को उनकी माता तुलसा जी से भी सुरक्षित मिलवाया गया।

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों द्वारा मेले के दौरान निःस्वार्थ सेवा, मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित सहायता का कार्य लगातार जारी है। खोया-पाया केंद्र श्रद्धालुओं के लिए एक भरोसेमंद सहायता केंद्र के रूप में कार्य करते हुए बिछड़े परिवारों को पुनः मिलाने तथा आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Source – RSB

Previous Next