दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 12 महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर आधुनिक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मानसून के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए बारह महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर आधुनिक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया है। सेंसर आधारित यह प्रणाली चौबीसों घंटे नदियों के जलस्तर की रियल-टाइम निगरानी करती है। जलस्तर चेतावनी या खतरे के स्तर तक पहुंचते ही संबंधित अधिकारियों के मोबाइल पर तत्काल अलर्ट भेजा जाता है, जिससे समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा सकें। रेलवे के अनुसार, यह तकनीक बाढ़ जैसी परिस्थितियों में पुलों और रेल पटरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्बाध रेल परिचालन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Source- SECR

Previous Next