पश्चिम मध्य रेल प्रशासन और एक्सिस बैंक लिमिटेड के बीच रेलवे सैलरी पैकेज (आरएसपी) के लाभों को सुविधाजनक बनाने हेतु मंगलवार, 19 नवंबर 2024 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू पमरे के सभी नियमित कर्मचारियों को लाभान्वित करेगा, जिनके वेतन खाते एक्सिस बैंक में हैं। पमरे में 55,000 कर्मचारी हैं, जिनमें जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के अलावा भोपाल और कोटा स्थित कारखाने सम्मिलित हैं।
इस एमओयू पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मानव संसाधन) सुश्री पूर्णिमा जैन और कार्यकारी उपाध्यक्ष सुश्री सतप्रीत चेलावत ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात, मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन श्री दीपक कुमार गुप्ता, पमरे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। एक्सिस बैंक की ओर से निदेशक कॉर्पोरेट सैलरी श्री गुरविंदर सिंह संधू, रीजनल हेड सैलरी श्रीमती मिली सिंघल, और श्री रवि गौतम उपस्थित रहे।
रेलवे सर्विस पैकेज के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं:
- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: ₹100 लाख।
- सामान्य मृत्यु बीमा: ₹10 लाख।
- वायु दुर्घटना बीमा: ₹100 लाख (बैंक के डेबिट कार्ड से टिकट खरीदने पर)।
- स्थायी पूर्ण विकलांगता बीमा: ₹100 लाख।
- स्थायी आंशिक विकलांगता बीमा: ₹75 लाख।
- शून्य शेष खाता।
- प्राइमरी डेबिट कार्ड: हवाई अड्डे के लाउंज और अन्य सुविधाओं सहित।
- फ्री एटीएम लेनदेन: सभी बैंक एटीएम में 30 फ्री ट्रांजेक्शन।
- मुफ्त ई-स्टेटमेंट और ऑनलाइन एनईएफटी/आरटीजीएस।
इस एमओयू का उद्देश्य रेलकर्मियों को व्यापक बैंकिंग और बीमा सुविधाएं प्रदान करना है।
Source/WCR

