अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार।

रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्न विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार किया गया है। इन गाड़ियों की रेक संरचना, ठहराव समय, तथा निर्धारित मार्ग पूर्ववत रहेगा।

  • 05227 सहरसा-अंबाला कैंट विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 24 एवं 27 नवम्बर, 2024 को 02 फेरों के लिए किया गया है।
  • 05228 अंबाला कैंट-सहरसा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 25 एवं 28 नवम्बर, 2024 को 02 फेरों के लिए किया गया है।
  • 05581 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 21 एवं 24 नवम्बर, 2024 को 02 फेरों के लिए किया गया है।
  • 05582 आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 22 एवं 25 नवम्बर, 2024 को 02 फेरों के लिए किया गया है।
  • 05577 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 21 एवं 24 नवम्बर, 2024 को 02 फेरों के लिए किया गया है।
  • 05578 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 22 एवं 25 नवम्बर, 2024 को 02 फेरों के लिए किया गया है।

किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले १३९ डायल कर के ट्रेन का समय सुनिश्चित करें ।

Source/NER

Previous Next