अनुरक्षण कार्य 22 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2024 तक 25 दिनों का ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु, पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के दरभंगा स्टेशन पर पिट संख्या-02 पर अनुरक्षण कार्य 22 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2024 तक 25 दिनों का ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जाएगा:

शॉर्ट टर्मिनेशन:-

  • 19165 अहमदाबाद-दरभंगा त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस:
    अहमदाबाद से 22, 24, एवं 29 नवम्बर तथा 01, 06, 08 एवं 13 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली यह गाड़ी दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
  • 11033 पुणे-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस:
    पुणे से 20, 27 नवम्बर तथा 04 एवं 11 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली यह गाड़ी दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
  • 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस:
    अमृतसर से 23, 26, 30 नवम्बर तथा 03, 07, 10 एवं 14 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली यह गाड़ी दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।

शॉर्ट ओरिजिनेशन:-

  • 19166 दरभंगा-अहमदाबाद त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस:
    दरभंगा से 25 एवं 27 नवम्बर तथा 02, 04, 09, 11 एवं 16 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली यह गाड़ी दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
  • 11034 दरभंगा-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस:
    दरभंगा से 22 एवं 29 नवम्बर तथा 06 एवं 13 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली यह गाड़ी दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
  • 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस:
    दरभंगा से 25 एवं 28 नवम्बर तथा 02, 05 एवं 09 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली यह गाड़ी दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर से चलाई जाएगी।

विशेष विवरण:-

  1. इस अवधि में प्रत्येक सोमवार को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
  2. प्रत्येक वृहस्पतिवार को 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर से निर्धारित समय 19:00 बजे के बजाय 01 घंटा 30 मिनट विलंब से 20:30 बजे चलाई जाएगी।
  3. प्रत्येक शुक्रवार को:
    • 11033 पुणे-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
    • 11034 दरभंगा-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
  4. प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 19165 अहमदाबाद-दरभंगा त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
  5. प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को 19166 दरभंगा-अहमदाबाद त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर से चलाई जाएगी।

किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले १३९ डायल कर के ट्रेन का समय सुनिश्चित करें ।

Source/NER

Previous Next