रेलवे की विशेष ट्रेन: गोरखपुर से उधना के लिए 29 नवंबर को चलेगी आरक्षित ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलगाड़ी संख्या 05017 गोरखपुर-उधना (आरक्षित) के संचालन की सूचना जारी की है। यह विशेष ट्रेन 29 नवंबर 2026, रविवार को गोरखपुर से एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी।

गोरखपुर से रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए उधना पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NER & RSB

Previous Next

TAGGED