मध्य रेलवे ने यात्रियों को सूचित किया है कि धौलपुर-आगरा कैंट सेक्शन में 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेनों का निरस्तीकरण और शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन किया जाएगा।
1 और 2 दिसंबर 2026 को ट्रेन संख्या 11901 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट), 11902 (आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी), 11807 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट) और 11808 (आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) निरस्त रहेंगी।
वहीं, 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक ट्रेन संख्या 12279/12280 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली शताब्दी) का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन किया जाएगा। इस अवधि में यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले इस बदलाव को ध्यान में रखें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NCR & RSB

