यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शालीमार–थावे–शालीमार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस विशेष ट्रेन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना है।
ट्रेन संख्या 08021 शालीमार–थावे स्पेशल का परिचालन 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 08022 थावे–शालीमार स्पेशल 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
इस ट्रेन का ठहराव संतारागाछी, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, झाझा, किऊल, बरौनी, हाजीपुर, छपरा ग्रामीण और सीवान स्टेशनों पर होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ECR & RSB

