रेलवे का तोहफा, रांची-गोरखपुर के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इस पहल से त्योहार के मौके पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे द्वारा रांची और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 08629 रांची-गोरखपुर का परिचालन 5 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर-रांची 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, आसनसोल, झाझा, किऊल, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर स्टेशनों पर होगा।

त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। इससे रांची, गोरखपुर और बीच के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECR & RSB

Previous Next

TAGGED