रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा टाउन और शकूर बस्ती के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन का संचालन दो फेरों में किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 03439 मालदा टाउन से शकूर बस्ती के लिए 10 नवंबर 2026 को रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03440 शकूर बस्ती से मालदा टाउन के लिए 11 नवंबर 2026 को रवाना होगी।
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। टिकटों की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से की जा सकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

