काली पूजा और दीपावली पर रेलवे चलाएगा 6 जोड़ी अतिरिक्त EMU स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के सियालदह मंडल में काली पूजा और दीपावली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोड़ी अतिरिक्त EMU स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन विशेष ट्रेनों का परिचालन 8/9, 9/10 और 10/11 नवंबर 2026 की रात को होगा।

ट्रेन संख्या 03161 और 03162 सियालदह–दनकुनी–सियालदह के बीच चलेंगी। ट्रेन संख्या 03163 और 03164 सियालदह–बारासात–सियालदह के बीच तथा ट्रेन संख्या 03165 और 03166 बारासात–बांगांव–बारासात के बीच संचालित होंगी।

संख्या 03167 और 03168 बारासात–हसनाबाद–बारासात के बीच, ट्रेन संख्या 03169 और 03170 सियालदह–रानाघाट–सियालदह के बीच तथा ट्रेन संख्या 03171 और 03172 बारुईपुर–सियालदह–बारुईपुर के बीच चलाई जाएंगी

इसके अतिरिक्त, 8 नवंबर 2026 (रविवार) को उपनगरीय ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। इस दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले रविवार का टाइमटेबल और उसके बाद कार्यदिवस का टाइमटेबल लागू होगा। कार्यदिवस के शेड्यूल के तहत चलने वाली ट्रेनें रास्ते के सभी स्टेशनों, हॉल्ट और फ्लैग स्टेशनों पर रुकेंगी।

वहीं, 8 नवंबर 2026 को AC EMU लोकल सेवाएं रविवार के टाइमटेबल के अनुसार संचालित होंगी। इस दिन ट्रेन संख्या 31637 (सियालदह–रानाघाट), 31638 (रानाघाट–सियालदह), 31847 (सियालदह–कृष्णानगर) और 31848 (कृष्णानगर–सियालदह) का परिचालन किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED