रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 03009 प्रत्येक सोमवार को हावड़ा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन 9 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03010 प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से हावड़ा के लिए रवाना होगी। यह सेवा 11 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। टिकटों की बुकिंग पीआरएस काउंटर और इंटरनेट के माध्यम से की जा सकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

