यात्रियों को रेलवे की सौगात, लातूर–हडपसर के बीच चलेंगी 8 विशेष ट्रेन सेवाएं

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल रेलवे ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। रेलवे द्वारा लातूर और हडपसर के बीच विशेष ट्रेनों की कुल 8 सेवाएं संचालित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराना और नियमित ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करने में मदद करना है।

ट्रेन संख्या 01429 (लातूर–हडपसर स्पेशल एक्सप्रेस) 2 नवंबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक चार सेवाएं संचालित करेगी। यह ट्रेन निर्धारित दिनों में लातूर से रवाना होकर उसी दिन हडपसर पहुंचेगी

वापसी में ट्रेन संख्या 01430 (हडपसर–लातूर स्पेशल एक्सप्रेस) भी इसी अवधि में चार सेवाएं संचालित करेगी। यह ट्रेन हडपसर से रवाना होकर उसी दिन लातूर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव हरंगुल, मुरुड, धाराशिव, बार्शी टाउन, कुर्डुवाडी, जेऊर और दौंड में होगा।

इन विशेष ट्रेनों में एक फर्स्ट एसी, तीन एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, नौ स्लीपर, चार जनरल और दो सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 01429 और 01430 के लिए आरक्षण सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य किराये पर UTS प्रणाली के जरिए उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED