रेलवे त्योहारों के सीजन में चलाएगा विशेष ट्रेनें, मुंबई-नागपुर के बीच 8 सेवाएं

रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) और नागपुर के बीच द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस रूट पर कुल 8 सेवाएं संचालित की जाएंगी।

ट्रेन संख्या 01089 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रवाना होगी और नागपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक कुल 4 सेवाएं संचालित करेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01090 नागपुर से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को रवाना होगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह सेवा 6 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक कुल 4 बार संचालित होगी।

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर होगा।

ट्रेन में एक एसी-2 टियर, छह एसी-3 टियर, नौ स्लीपर, चार जनरल कोच, एक सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर वैन होगी।

ट्रेन संख्या 01089 और 01090 के आरक्षित कोचों की बुकिंग कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस सिस्टम से उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED