दिवाली एवं छठ पूजा के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति से गोरखपुर, दानापुर और रीवा के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे द्वारा, तीनों ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर एक-एक ट्रिप संचालित की जाएंगी।
रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 01663 का संचालन 7 नवंबर 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01664 का संचालन 9 नवंबर को गोरखपुर से रानी कमलापति के लिए किया जाएगा।
रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन संख्या 01661 का संचालन 11 नवंबर 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01662 का संचालन 12 नवंबर को दानापुर से रानी कमलापति के लिए किया जाएगा।
वहीं, रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन संख्या 02185 का संचालन 5 नवंबर 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02186 का संचालन 6 नवंबर को रीवा से रानी कमलापति के लिए किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

