उत्राण से लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा पश्चिम रेलवे

रेलवे द्वारा उत्राण और लालकुआं के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09129 उत्राण-लालकुआं स्पेशल 5 और 12 नवंबर 2026 को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09130 लालकुआं-उत्राण स्पेशल 6 और 13 नवंबर 2026 को संचालित होगी।

दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा स्टेशनों पर होगा।

ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09129 की बुकिंग 3 नवंबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। दोनों ट्रेनें स्पेशल किराये पर संचालित की जाएंगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WR & RSB

Previous Next

TAGGED