रेलवे ने रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस के बीच पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन संचालित करने की सूचना जारी की है। ट्रेन संख्या 05091/05092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस पूजा स्पेशल निर्धारित तिथियों पर दो-दो फेरे लगाएगी।
रेलवे के अनुसार, गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए ट्रेन संख्या 05091 का संचालन 09 और 16 नवंबर 2026 को किया जाएगा। वहीं, बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए ट्रेन संख्या 05092 का संचालन 11 और 18 नवंबर 2026 को होगा।
इस ट्रेन का ठहराव गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, इटावा, ग्वालियर सिटी, कोटा, बाम्हणी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस सहित विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।
ट्रेन में एसी थ्री टियर के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 और पांचवें यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

