पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी सिटी और राजा तालाब के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, 1 नवंबर 2026 से वाराणसी सिटी–राजा तालाब–वाराणसी सिटी के बीच तीन जोड़ी मेमू ट्रेनों का प्रतिदिन नियमित संचालन किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, भुल्लनपुर, हरदत्तपुर और राजा तालाब के बीच रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेनों के नंबर और उनके संचालन की जानकारी जारी की है। इसके तहत पहली जोड़ी में ट्रेन संख्या 65137 वाराणसी सिटी से राजा तालाब तथा ट्रेन संख्या 65138 राजा तालाब से वाराणसी सिटी के बीच संचालित होगी
ट्रेन संख्या 65137 / 65138: वाराणसी सिटी–राजा तालाब–वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन।
दूसरी जोड़ी में ट्रेन संख्या 65139 वाराणसी सिटी से राजा तालाब और ट्रेन संख्या 65140 राजा तालाब से वाराणसी सिटी के बीच नियमित रूप से चलेगी।
ट्रेन संख्या 65139 / 65140: वाराणसी सिटी–राजा तालाब–वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन।
इसी क्रम में तीसरी जोड़ी में ट्रेन संख्या 65141 वाराणसी सिटी से राजा तालाब तथा ट्रेन संख्या 65142 राजा तालाब से वाराणसी सिटी के बीच संचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 65141 / 65142: वाराणसी सिटी–राजा तालाब–वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन।
इन तीनों जोड़ी मेमू ट्रेनों का ठहराव वाराणसी जंक्शन, बनारस, भुल्लनपुर और हरदत्तपुर स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। इस प्रकार वाराणसी सिटी से राजा तालाब के बीच यात्रियों को प्रतिदिन तीन जोड़ी मेमू ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी में यह भी बताया गया है कि इन सभी मेमू ट्रेनों में कुल 8 कोच होंगे। यह नियमित संचालन 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

