मध्य रेलवे द्वारा मुंबई और अयोध्या के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक त्योहार विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाई जाएँगी। इन ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अयोध्या कैंट के बीच दो विशेष ट्रेनें संचालित होंगी।
ट्रेन संख्या 01045, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन का संचालन 19 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 01046, अयोध्या कैंट–लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन 20 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।
इन विशेष ट्रेनों का ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़,और सुल्तानपुर में होगा।
रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में अमृत भारत रेक का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेन में 8 स्लीपर क्लास, 11 जनरल सेकंड क्लास, एक पैंट्री कार और गार्ड के ब्रेक वैन के साथ 2 सेकंड सीटिंग कोच होंगे।
विशेष ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन संख्या 01045 के लिए आरक्षण अधिकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। सामान्य अनारक्षित कोचों के टिकट यूटीएस प्रणाली के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। यात्री विस्तृत समय-सारणी और ठहराव की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

