त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे और मुजफ्फरपुर के बीच हडपसर के रास्ते साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन ट्रेनों के दो सेट संचालित किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक ट्रेन नंबर के तहत छह सेवाएं निर्धारित की गई हैं।
ट्रेन नंबर 01481 पुणे–मुजफ्फरपुर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को पुणे से रवाना होकर गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन की छह सेवाएं 20 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक निर्धारित हैं। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 01482 मुजफ्फरपुर–हडपसर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से रवाना होकर शनिवार को हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन की छह सेवाएं 22 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक संचालित होंगी।
दूसरे सेट में ट्रेन नंबर 01453 पुणे–मुजफ्फरपुर स्पेशल और ट्रेन नंबर 01454 मुजफ्फरपुर–हडपसर स्पेशल शामिल हैं। ट्रेन नंबर 01453 प्रत्येक सोमवार को पुणे से रवाना होकर बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसकी छह सेवाएं 19 अक्टूबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक निर्धारित हैं। वहीं, ट्रेन नंबर 01454 प्रत्येक बुधवार को मुजफ्फरपुर से रवाना होकर शुक्रवार को हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन की छह सेवाएं 21 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक संचालित होंगी।
इन ट्रेनों का ठहराव हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन नंबर 01481 और 01482 में अमृत भारत रेक के तहत आठ स्लीपर क्लास कोच, सात जनरल सेकंड क्लास अनारक्षित कोच, एक पैंट्री कार और दो लगेज/ब्रेक वैन शामिल होंगे। वहीं, ट्रेन नंबर 01453 और 01454 में आठ स्लीपर क्लास कोच, 11 जनरल सेकंड क्लास अनारक्षित कोच, एक पैंट्री कार और दो लगेज/ब्रेक वैन होंगे।
टिकट बुकिंग: ट्रेन नंबर 01481 के लिए आरक्षण सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध है। ट्रेन नंबर 01453 के लिए भी बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी गई है। अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस प्रणाली के माध्यम से लिए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुक करने के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

