यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 13151/13152 कोलकाता–जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस को चौबे स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया है। यह व्यवस्था 17 अक्टूबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार लागू रहेगी।
ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता–जम्मू तवी एक्सप्रेस को 17 अक्टूबर 2026 से चौबे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 13152 जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस को 15 अक्टूबर 2026 से चौबे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।
रेलवे द्वारा जारी इस सूचना का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनों को चौबे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव उपलब्ध कराना है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

